CG News : हाथी के हमले से बालोद जिले में 5 वी मौत, गुरुर के इस गांव में हुई घटना

0
295
CG News : हाथी के हमले से बालोद जिले में 5 वी मौत, गुरुर के इस गांव में हुई घटना

बालोद ब्यूरो चीफ ढालेंद्र कुमार

बालोद। बालोद जिले में हाथी के हमले से 5वीं मौत हो गई है। जहां विगत दिनों बालोद ब्लाक के ग्राम मुल्ले में एक हिंसक हाथी ने किसान रामजी को मौत के घाट उतारा था। तो अब एक घटना गुरुर ब्लाक के ग्राम सोहतरा में हुई है। जहां पर एक महिला मोतीम बाई पति श्यामलाल पर हाथी ने हमला किया।

जिससे महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची है। वही ग्रामीणों को आगाह किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह भी वही हिंसक हाथी है जिसने मुल्ले में किसान की जान ली थी। 1 दिन पहले तक यह हाथी बालोद क्षेत्र के ग्राम बरही में था।

लेकिन शाम से रात तक अंदरूनी रास्ते से चलते हुए यह गुरुर क्षेत्र में दाखिल हो गया और राजा राव पठार के पास मौजूद था। जिसके बाद यह वापस सोहतरा की ओर बढ़ा और यह घटना घटी। बताया जाता है कि महिला जंगल की ओर गई हुई थी। तभी उस पर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीएफओ आयुष जैन ने *Clipper 28* से बातचीत में घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here