दैनिक पंचांग व राशिफल:- रविवार 02 अक्तूबर 2022, का राशिफल, आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

0
452
दैनिक पंचांग व राशिफल:- रविवार 02 अक्तूबर 2022, का राशिफल, आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
आश्विन मासे, शुक्ल पक्ष

तिथि सप्तमी 18:46:40

नक्षत्र मूल 25:51:38

योग सौभाग्य 17:12:30

करण गर 07:47:53

करण वणिज 18:46:40

करण विष्टि भद्र 29:42:59

वार रविवार

चन्द्र राशि धनु

सूर्य राशि कन्या

रितु शरद

आयन दक्षिणायण

संवत्सर राक्षस

विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत

शाका संवत 1944 शाका संवत

दैनिक पंचांग व राशिफल:- रविवार 21 अगस्त 2022, का राशिफल, -आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

राशिफल:-

मेष राशि:- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई नए लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

वृष राशि:- आज ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही कॅरियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है।

Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर, विंध्याचल जा रहे 5 लोगों की मौत

मिथुन राशि:- आज आपके कार्य में उन्नति होगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। आपकी पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। पुराने वाद विवादों का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा।

कर्क राशि:- आपके सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है।

मासिक राशिफल:- शनिवार 01 अक्तूबर 2022 से सोमवार 31 अक्तूबर 2022

सिंह राशि:- आज आपको किसी से कोई उपहार मिल सकता है। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। कुछ लोग आज आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आज बिजनेसमैन को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। साथ ही आप अपना कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदारों से आपको कोई ऐसी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो आपने कभी सोची भी नहीं थी। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।

तुला राशि:- आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं।

Navratri 2022: दुर्गा सप्तशती चमत्कार नहीं एक वरदान है, जानिए पाठ का महत्व

वृश्चिक राशि:- आज व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।

धनु राशि:- आज आप कोई नया कार्य आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। साथ ही प्रेम संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

मकर राशि:- धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।

Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर, विंध्याचल जा रहे 5 लोगों की मौत

कुम्भ राशि:- आज जीवनसाथी की सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है।

मीन राशि:- आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। बिना मांगे ही मदद मिलेगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहेगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here