नोएडा: अज्ञात साइबर ठगों ने गाजियाबाद के एक व्यापारी को व्हाट्सएप पर एक ंिलक भेजकर उसके खाते से कथित रूप से 8.4 4 लाख रुपए निकाल लिये। पीड़ित ने नोएडा के साइबर अपराध थाने में दर्ज करवाई है। सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि गाजियाबाद के राज नगर के निवासी नरेंद्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक ंिलक आया था और उन्होंने उसे अनजाने में क्लिक कर दिया।
यादव के अनुसार जैसे ही जैन ने ंिलक को क्लिक किया उनके खाते से आठ लाख 44 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।








