Rishi Sunak: एक ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां हमारे बच्चे, पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें

0
224

लंदन: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि वह एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए सब कुछ करेंगे, जहां ‘‘हमारे बच्चे और पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें।’’

42 वर्षीय सुनक ने लंदन में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउंिनग स्ट्रीट में बुधवार रात आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लिया। इससे एक दिन पहले उन्होंने ब्रिटेन का भारतीय मूल का पहला प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचा था।

सुनक ने ट्वीट किया, ‘‘10 डाउंिनग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में शिरकत कर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं इस पद (प्रधानमंत्री पद) पर रहते हुए एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें।’’ सुनक ने इस ट्वीट के साथ 10 डाउंिनग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में ली गई अपनी तस्वीर भी साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here