क्रिकेटर ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा BCCI

0
229
क्रिकेटर ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा BCCI

नई दिल्ली : क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज मुंबई में किया जाएगा। पंत का शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर रुढ़की जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उनके सिर और घुटने में चोट आई थी। उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

Raipur: फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं, यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे…

वहीँ शुरुआती जांच में उनके घुटने के 4 में से 3 लिगामेंट टूट गया है। ऐसे में अब BCCI की मेडिकल टीम ने फैसला लिया है कि देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा, ताकि उनका सही से इलाज हो सके।

BCCI ने यह भी बताया है कि पंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की जाएगी। पंत की रिकवरी और इसके बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पर बोर्ड की टीम नजर रखेगी। 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से पंत को पहले रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here