दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

0
293
दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को अचानक वापस लौटाया गया। फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सूत्रों की मानें तो विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और लौटकर 2.25 बजे आ गई।

यह भी पढ़ें :-Raipur: सदन में चावल घोटाले के आरोप को लेकर हुआ हंगामा, भाजपा विधायकों को किया गया निलंबित…

बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप की दिक्कत थी, इसी कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लैप विमान का एक अहम हिस्सा होता है, इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है। अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है। फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here