Mumbai: राज ठाकरे को लगा जोर का झटका, 7 को पार्टी से निकाला तो 50 और निकल गए

0
423

पुणे में कल रविवार को कसबा और चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव लिए मतदान होना है। इस चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कस्बा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन करने की घोषणा की है। इसके बाद मनसे के पदाधिकारियों को पता लगा कि कुछ कार्यकर्ता कस्बा के कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र धानगेकर के प्रचार में शामिल हो गए थे।

लिहाजा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर अध्यक्ष ने पत्र जारी कर 7 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही लगभग 50 लोगों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे से इस्तीफा दे दिया है। राज ठाकरे की पार्टी ने कसबा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन दिया है लेकिन यह भी घोषणा की है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार नहीं करेंगे। एक साथ 50 लोगों का पार्टी छोड़ना राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here