Raipur: धोबी समाज का महिला अधिवेशन संपन्न, राज्य सरकार के सम्मान में निकाली कलश यात्रा…

0
381

Raipur: धोबी समाज ने महिलाओं को सामाजिक न्याय में भागीदारी देने का अभिनव प्रयोग किया है जिसके फलस्वरूप महिलाओं में तेजी से जागृति आ रही है और समाज के कार्य में हाथ बटाना प्रारंभ कर दिए हैं। महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मैना निर्मलकर ने कहा- राज्य सरकार ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर को पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य बनाकर अति पिछड़े हुए धोबी समाज को उपकृत किया है। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती संगीता भोजराम सिन्हा ने समाज में आई जागृति के लिए बधाई दी और बोरीदकला समाज के भवन के लिए 100000 रूपया देने की घोषणा की, साथ ही गुरुर में सामाजिक भवन आहता व महिला प्रसाधन के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा- सामाजिक अपराध को रोकने के लिए युवाओं और महिलाओं को भागीदारी देना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस प्रयोग का निचले स्तर से विस्तार करने की बात कही, प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा- आयोजन में विवाह योग्य बेटा बेटी परिचय को अवश्य शामिल करें अगर आयोजन से 10 रिश्ते तय होते हैं तो 20 परिवार का भला होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के भवन के लिए डीएम एफ मद से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आग्रह कर 1000000 रूपया दिलवाने का आश्वासन दिया।

राज अध्यक्ष जगजीवन निर्मलकर ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महिला विंग के जिलाध्यक्ष छविलता निर्मलकर ने कलश यात्रा की कमान संभाली। फिल्मअभिनेत्री अनीता बरेठ कोरबा ने शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें हाय रे मोर कुचाई पान आकर्षण के केंद्र रहे। अधिवेशन को युवा प्रदेश अध्यक्ष रोशन निर्मलकर कोरबा, देवांगन समाज के अध्यक्ष चोवा राम देवागन, धोबी समाज के प्रदेश महासचिव बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी श्रीमती मधु निर्मलकर, बजरंगी छाटा, प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक राम निर्मलकर, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्रीमती राम बाई निर्मलकर, कुसुम निर्मलकर, श्रीमती पंच देवी निर्मलकर, नकुल निर्मलकर, भोज राम निर्मलकर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर, युवा अध्यक्ष प्रभात सोनक्षत्र, संजरी राज के अध्यक्ष हेमंत निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अधिवेशन का संचालन फिल्म अभिनेत्री अनीता बरेठ, राज अध्यक्ष जगजीवन निर्मलकर कर रहे थे आभार प्रदर्शन श्रीमती छवि लता निर्मलकर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here