अम्बिकापुर : कृषक उन्नति योजना से मिली नई उड़ान, बोनस राशि से खरीदा ट्रैक्टर

0
2
अम्बिकापुर : कृषक उन्नति योजना से मिली नई उड़ान, बोनस राशि से खरीदा ट्रैक्टर

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना के तहत धान विक्रय करने वाले किसानों को दी जा रही धान की प्रोत्साहन राशि न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। जिससे किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहे हैं।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकेरी के किसान रामसाय के पास करीब 3.5 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं, इस वर्ष अपनी उपज का 69 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति में विक्रय किया। धान विक्रय के बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 50 हजार की प्रोत्साहन राशि (बोनस) प्राप्त हुई। इस राशि में अपनी ओर से कुछ धनराशि जोड़कर उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा, जिससे उनकी खेती को नई गति मिली है।

इसे भी पढ़ें :-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

रामसाय बताते हैं कि पहले खेती के अधिकांश कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। ट्रैक्टर उपलब्ध होने के बाद जुताई सहित खेती के अन्य कार्य समय पर और आसानी से होने लगे हैं। इससे दूसरों पर निर्भरता कम हुई है तथा खेती की लागत में भी कमी आई है। समय पर कृषि कार्य होने से उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों को लाभ मिल हो रहा है। योजना से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने का अवसर दिया, जिससे खेती अधिक सुविधाजनक और फायदेमंद बन गई है।

किसान रामसाय ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना जैसी किसान हितैषी पहल से किसानों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ आधुनिक खेती अपनाने की नई प्रेरणा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here