Chhattisgarh: छत के उपर लगी पानी की टंकी में मिला महिला का शव, आरोपी पति ने किये कई टुकड़े…

0
434

बिलासपुर: एसीसीयू को मिली टंकी में महिला की टुकड़ो में लाश, पांच टुकड़ो में शव को काट टंकी में छुपाया था पति ने नकली नोट होने के शक पर दबिश देने पहुंची एसीसीयू की टीम को तलाशी के दौरान छत उपर लगी टंकी में महिला का शव पन्नी में पैक मिला। जांच के बाद पता चलेगा की शव कितने दिनों पुराना है, और हत्या किस कारणों से हुई है।

सूत्रों के अनुसार उसलापुर ओवर ब्रिज के पास एक मकान में एसीसीयू की टीम नकली नोट होने की संभावना पर दबिश देने पहुंची थी। नकली नोट जब्त करने एसीसीयू की टीम जांच कर रही थी। घर की तलाशी लेने के दौरान एसीसीयू की टीम ने जब सेंटेक्स की टंकी को खोला तो अंदर पालिथिन में पैक एक लाश दिखाई दी।

टीम ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि शव एक महिला का है जिसके टुकड़े कर अलग अलग रखा गया है। हत्या की जानकारी लगते ही सकरी पुलिस के जवान भी घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस तखतपुर टिकरीपारा निवासी संदेही पवन सिंह ठाकुर से पूछताछ की तो पता चला की शव उसकी पत्नी सती साहू का है। शव को बरामद कर सिम्स में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस फारेंसिक जांच व पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने का हवाला दे रही है। आपको बता दें की 12 साल पूर्व पवन का प्रेम विवाह हुआ था शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे पवन के पिता के साथ गांव में रहते है और पवन बिलासपुर में सीसी टीवी कैमरे का काम किया करता था।

जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व हत्या करने की बात आ रही है पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी पवन सिंह ने अपनी पत्नी सती साहू की हत्या जनवरी माह में की थी। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए काट कर सिंटेक्स की टंकी में छिपा कर रखा था तखतपुर टोंनही डबरी के पास रहता है युवक ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ व पैर काट कर अलग कर दिया वही सिंटेक्स की टंकी में धड़ अलग व दोनों हाथ व पैर अलग अलग पन्नी पैक कर रखा था। जिससे शव का बदबू टंकी से बाहर न आ सके।

जानकारी के अनुसार चरित्र शंका पर हत्या की आशंका है पवन सिंह ने बेदर्दी से अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या की उससे देख कर यह लग रहा हैं पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़ा काफी बढ़ चुका था। पति ने पूरा प्लान बना कर हत्या कांड को अंजाम दिया होगा। पुलिस हत्या की एक वजह चरिंत्र शंका भी लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here