Chhattisgarh: मार्निंग वॉक पर निकले दादा और पोते की मौत…

0
218

कोरबा: जिले में आज एक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई. मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने मार्निंग वॉक पर निकले दादा और पोते को रौंद दिया. हादसे में सीतामणी के रहने वाले 3 साल के मासूम चिराग ताती और उनके दादा विष्णुदेव ताती की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी राम मंदिर के पास हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दादा और पोतों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. इस घटना के बाद बस्ती वासियों में भारी आक्रोश है. अस्पताल परिसर में बस्ती वासियों की भीड़ लग गई है. लोगों ने रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने की मांग उठाई है. बताया जा रहा कि दुर्घटना कारित ट्रैक्टर एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here