धमतरी : कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

0
3
धमतरी : कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

धमतरी, 15 नवंबर 2026 : आज 15नवंबर ( रविवार ) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। आज शुरुआत में ज़िले के 108 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन 554 पंजीकृत किसानों का टोकन कटा। आज लगभग 20000 क्विंटल धान की ख़रीदी की होगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भटगांव उपार्जन केंद्र में जन प्रतिनिधियों और समिति कर्मचारियों ने परंपरा अनुसार अलग-अलग केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा की।

धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपनी अपने-अपने साधनो छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :-बेमेतरा : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज धान खरीदी के शुरुआती दिन जायजा लेने भटगांव उपार्जन केंद्र पहुँचे । वहाँ उन्होंने धान खरीदी केंद्र में की गयी तैयारी का और धान ख़रीदी का निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। उनका कुशलक्षेम पूछा।

कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में किसानों की पंजीयन संख्या, धान के रकबे की जानकारी, बारदाने की उपलब्धता, कांटा-बांट के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का काम ईमानदारी पूर्वक करना है।

खरीदी के बाद धान को व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने अन्य राज्यों और कोचियों द्वारा लाए जाने वाले धान पर निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बाहर से धान खपाने की जानकारी मिलती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। बाद में उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की उनका कुशलक्षेम पूछा ।

इसे भी पढ़ें :-धान खरीदी के पहले दिन किसान पहुँचने लगे खरीदी केन्द्र

कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में बनाए गए चबूतरे का भी निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्तापूर्ण देखी। उन्होंने कहा कि सभी धान खरीदी चबूतरा का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।

इस अवसर पर एस डी एम डॉ कल्पना ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम, सीओसीसीबी गोस्वामी, सुनील सिंग, उपसंचालक सहकारी समिति प्रदीप ठाकुर, तहसीलदार दुर्गा साहू, समिति प्रबंधक देवांगन के पूर्व जनपद सदस्य श्यामा साहू, जनप्रतिनिधि बीथिका विश्वास के आलावा बड़ी संख्या में किसान, मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे.

कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आए किसानों को उपार्जन केंद्र में कोई दिक्कत ना हो इस बात का ख़्याल रखा जाए। साफ़-सफ़ाई पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। ताकि, वह खुशी -खुशी धान बिक्री कर सके। उन्होंने समिति कर्मियों को कहा कि सभी उपकरण जैसे नमी मापक यन्त्र, बारदाना,काँटा बाँट, भंडार लिमिट आदि सभी चीज के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :-बेमेतरा : धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। ये दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here