Chhattisgarh: बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल….

0
248

राजनांदगांव: नेशनल हाईवे में गुरुवार तड़के एक बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे रायपुर रिफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घुमका क्षेत्र से तुमड़ीबोड की एक वाहन में सवार होकर 9 बाराती वापस लौट रहे थे।

तुमड़ीबोड के नजदीक पैरी नदी पुल से ठीक पहले रात लगभग 3 बजे अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से उतर कर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार लगभग 4 से 5 लोग जख्मी हुए। वाहन चालक के हाथ की एक उंगली भी अलग हो गई।

जख्मी चालक को रायपुर रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तुमड़ीबोड के एक वाहन मालिक से गाड़ी बुक कराई गई थी। घुमका क्षेत्र में आधी रात को बाराती वापस लौट रहे थे और घटना स्थल में यह हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे एक और बाराती गाड़ी के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लालबाग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here