सूरजपुर : निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

0
3
सूरजपुर : निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

सूरजपुर/10 नवंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किये जाने के निर्देश जारी किया गया है।

उक्त संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आयोग द्वारा जारी कार्यकम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाना है।

इसके संबंध में सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 12 नवंबर को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 12ः00 बजे बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार एक फोटोयुक्त हार्ड प्रति एवं फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here