समुद्र में चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा कपल लहरों में बह गया…पत्नी की मौत

0
238
समुद्र में चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा कपल लहरों में बह गया...पत्नी की मौत

मुंबई : मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में समुद्र में चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा एक कपल लहरों में बह गया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति का नाम मुकेश (35) और पत्नी का नाम ज्योति (32) है।

मिली जानकरी के अनुसार घटना बीते रविवार को हुई जब यह कपल अपने बच्चों और परिवार के लोगों के साथ पिकनिक मनाने निकला था। जब महिला पानी में बही तो बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्लाते रह गए। वीडियो में ये पूरा वाकया कैद हो गया।

यह भी पढ़ें :- बिलासपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ 17 जुलाई हरेली तिहार से

हादसे वाले दिन परिवार जुहू चौपाटी पर पिकनिक मनाने निकला था, लेकिन हाई टाइड के चलते उन्हें जुहू बीच पर एंट्री नहीं मिली। इसके बाद परिवार बांद्रा बैंडस्टैंड पहुंचा। बांद्रा फोर्ट पहुंचकर परिवार समुद्र के पास खड़े होकर तस्वीरें लेने लगा।

इसके बाद मुकेश (35) और ज्योति (32) समुद्र में कुछ दूर जाकर चट्‌टान पर बैठ गए और फोटो-वीडियो क्लिक करवाने लगे। परिवार के लोग दूर से वीडियो क्लिक करते हुए उन्हें किनारे पर आने को बोलते रहे, लेकिन कपल वहीं बैठा रहा। इतने में ही एक बेहद ऊंची लहर दोनों को अपने साथ बहाकर ले गई।

यह भी पढ़ें :-सूरजपुर : विधिक साक्षरता शिविर अंतर्गत आमजन को दी गई बुनियादी कानून की जानकारी

मुकेश ने ज्योति की साड़ी पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना जोरदार था कि ज्योति दूर बह गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मुकेश के पैर पकड़कर उसे पानी से बाहर खींचा।

वहां मौजूद और लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को कोस्टगार्ड्स को ज्योति की बॉडी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here