spot_img
HomeBreakingMP News : मध्य प्रदेश को मिला एक और टाइगर रिजर्व, केंद्र...

MP News : मध्य प्रदेश को मिला एक और टाइगर रिजर्व, केंद्र ने वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य को दी मंजूरी

भोपाल (MP News)। बाघों के लिए एक और नया संरक्षित क्षेत्र बनाया गया है। अब मध्यप्रदेश के बाघों के लिए इस संरक्षित क्षेत्र का ऐलान हुआ है। इस संबंध में आदेश मध्य प्रदेश सरकार ने 22 सितंबर को जारी किया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आदेश जारी करने के बाद अब राज्य में सातवां बाघ अभयारण्य हो जाएगा। देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में ही पाए जाते है।

इसे भी पढ़ें :-CG NEWS : चला संगी वोट देहे जाबो मानव श्रृंखला बनाकर किया मतदाता जागरूक

बता दें कि मध्य प्रदेश ने वर्ष 2022 की पशुगणना के दौरान राज्य के बाघ स्टेट का दर्जा बरकरार रखा था। राज्य में अब बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो कि वर्ष 2018 में 526 के आसपात थी।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व विधायक ममता मीणा

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन पशुओं के संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों को अधिसूचित किया है।

इसे भी पढ़ें :-CG NEWS : सरकारी स्कूल मैं पढ़ने वाले 12 वीं के छात्रों के लिए जेईई व नीट की नि:शुल्क कोचिंग

गौरतलब है कि यहां कुल छह अभयारण्य मौजूद है जिसमें कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-डुबरी शामिल हैं जो अब तक बाघों का मूल तौर पर घर हुआ करते थे। वहीं अब बाघों को एक और घर मिल गया है जो बेहद खुशी की बात है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img