BIG NEWS: लापता युवक का शव खेत से बरामद, दो लोग गिरफ्तार…

0
310

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के पिसावां कस्बे में दो दिन से लापता युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक खेत से बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिसावां कस्बे के रहने वाले ऋतिक (18) को गत 25 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले युवक सुरेंद्र और अनिल घूमने के बहाने अपने साथ ले गये थे। उसके बाद से वह लापता हो गया था। बुधवार को ऋतिक का शव उसके घर से थोड़ी दूर खेत में बरामद किया गया। उसके शरीर पर गोली मारे जाने के कई निशान पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) पी. बंसल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ महीने पहले ऋतिक का सुरेंद्र और अनिल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here