Raipur: विष्णुदेव साय इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…

0
606

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद सरकार का गठन होने जा रहा है। 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विष्णुदेव के साथ बुधवार को 2 बजे लेंगे शपथ। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी यह साफ नहीं है कि 13 को मंत्रियों का भी शपथ होगा या बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव राज्य के पहले आदिवासी सीएम होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल ने साय को अपना नेता चुना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया।

राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथग्रहण में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here