spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच चली ताबड़तोड़ गोली,...

Chhattisgarh: अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच चली ताबड़तोड़ गोली, दो लोगों की मौत,,,

दुर्ग: भिलाई से गैंगवार की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भिलाई के ग्लोब चौक पर गैंगवार हुआ है। अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच देर रात ढ़ाई बजे ताबड़तोड़ गोली चली है। इस गैंगवार में दो लोगों की मौत की खबर है। गैंगवार में दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार घायलों में सुनील यादव जियो का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है, जो लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार भिलाई के ग्लोब चौक में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह और अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गया था। इसमें गोली चली है। बताया जा रहा है कि विवाद कोचिंग के किसी मामले को लेकर हुआ है। घायलों के बारे में अभी पुलिस कुछ बात नहीं रही है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img