-:आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-
आषाढ मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि त्रयोदशी 19:40:53
नक्षत्र मूल 26:54:11
योग ऐन्द्र 26:39:39
करण कौलव 08:17:41
करण तैतुल 19:40:53
वार शुक्रवार
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत
-:राशिफल:-
मेष राशि:- संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हो सके तो ठंडे दिमाग से इसे सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी हस्तक्षेप फायदेमंद नहीं होगा। आज आपके प्रिय का मूड ज्वार की तरह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को अच्छी तरह से परखें।
वृष राशि:- जिससे आपको मेहनत भी कम करनी पड़ेगी और आप कुछ नया करने की कोशिश भी करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। आज आप समाज के किसी मुद्दे पर अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं। जिसका असर कुछ लोगों पर साफ तौर पर दिखाई देगा।
मिथुन राशि:- कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
कर्क राशि:- किसी और की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कुछ भी खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके पास पहले से हैं। ऐसे लोगों को संभालना बहुत मुश्किल होगा जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि:- पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। अपने साथी को किसी बात के लिए राजी करने के लिए मजबूर न करें। पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। आज अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या राशि:- पार्टनर की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए आप दोस्तों से मिल सकते हैं। लव-लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के कारण तनाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।
तुला राशि:- कुछ राशियों को निवेश के दौरान लाभ होगा और व्यवसाय में भी अच्छी प्रगति आएगी। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है तो आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगाइस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है
वृश्चिक राशि:- इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके कामकाज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी राइवल फर्म से भी आपको बुलावा आ सकता है।
धनु राशि:- आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है।
मकर राशि:- अब आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड ले रही हैं। आपके सभी अवरुद्ध लाभ भी हाथ में आने वाले हैं। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें।
कुम्भ राशि:- आज आपको नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। जिससे अचानक से नए धन के योग देखने को मिल रहे हैं। आज आप में कुछ नए बदलाव होंगे जो आपके पक्ष में रहेंगे। आज आलस्य से बचें, नहीं तो जीवनसाथी से किसी काम को लेकर आपकी बहस हो सकती है।
मीन राशि:- आज आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिल सकती है। शैक्षणिक कार्यों में भी आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में भी उन्नति संभव है। चिपके रहने के बजाय समझौता नीति अपनाएं। बुजुर्गों की उपेक्षा करना ठीक नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 7879372913
———————————————————————–








