अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026 : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विकसित भारत जी राम जी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत करया में योजना के तहत श्मशान घाट एवं नाली निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से जहां गांव में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार मिलने से आर्थिक संबल भी प्राप्त हो रहा है।
ग्राम पंचायत करेयां के सरपंच श्री सुन्नाराम ने बताया कि पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत श्मशान घाट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही नाली निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।
इन कार्यों में लगभग 60 से 65 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिल रही है। गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिली है।
गांव में ही मिल रही रोजगार, मजदूरों को बाहर जाने की जरूरत नहीं
ग्राम पंचायत करेयां के सरपंच सुन्नाराम ने बताया कि ग्रामीणों को योजना के तहत गांव में ही निर्माण कार्य संचालित होने से मजदूरों को रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ रहा है। इससे उनके समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की बचत हो रही है। साथ ही वे अपने परिवार के साथ रहकर आजीविका अर्जित कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। प्रतिदिन मिलने वाली 300 रुपये की मजदूरी से श्रमिकों को परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। गांव के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए यह रोजगार आर्थिक सहारे का माध्यम बना है।
श्मशान घाट एवं नाली निर्माण से गांव में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं
विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत करेयां में संचालित निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ गांव की बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा।
श्मशान घाट निर्माण से अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित होंगी, वहीं नाली निर्माण से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इन कार्यों से ग्राम पंचायत में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होने के साथ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मजदूरी का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
सरपंच सुन्नाराम ने जताई खुशी, कहाकृगांव में काम मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत
सरपंच सुन्नाराम ने योजना के तहत संचालित कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में श्मशान घाट और नाली निर्माण का काम चल रहा है। इन कार्यों में गांव के लगभग 60 से 65 लोगों को रोजगार मिला है। मजदूरों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिल रही है ।
उन्होंने कहा कि गांव में ही काम मिलने से ग्रामीणों को मजदूरी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। गरीब परिवारों को रोजगार मिल रहा है और गांव में विकास के कार्य भी हो रहे हैं। इससे ग्रामवासियों में खुशी है।
विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत करया में संचालित कार्य ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन का उदाहरण बन रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से श्रमिक परिवारों की आजीविका को मजबूती मिल रही है, वहीं निर्माण कार्यों के माध्यम से गांव में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है।








