Chhattisgarh: IPS अंकिता की नई पहल खाकी किड्स, स्कूली बच्चे बनाए जाएंगे साइबर मित्र- ट्रैफिक मित्र

0
302

सक्ती: जिला सक्ती के स्कूलों में बच्चों को ट्रैफिक नियम एवं साइबर नियम की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। स्कूली बच्चों को साइबर एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाकर खाकी किड्स बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक IPS अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्चों को चेंज एजेंट्स मानते हुए सक्ती पुलिस ने नई पहल की है।

खाकी किड्स के ज़रिये स्कूल्स में बच्चों को साइबर बडी (साइबर मित्र) और ट्रैफिक बडी (यातायात मित्र) बनाया जाएगा। उनका कहना है कि आज के बच्चे ही बनाएँगे कल का ज़िला। यदि एक बच्चा जागरूक होगा तो वो अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा।

आजकल टेक्नोलॉजी की चीज़ों में माँ-पिताजी अपने बच्चों से ही जानकारी लेते हैं, इस स्थिति में फ़्रॉडस्ट्र (ठग) अगर फ्रॉड (धोखाधड़ी) करने का प्रयास करेगा तो बच्चे अपने माता-पिता, पड़ोसी को बता सकते हैं यह “फ़ेक है”,फर्जी है। ये बच्चे ही हमारे फर्स्ट रेस्पोंडर्स होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here