spot_img
HomeBreakingस्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

रायपुर, 21 सितम्बर 2024 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुसरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए।

राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने स्व. श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता सौदान सिंह, विधायक सर्वविक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img