Raipur: मेट्रो ट्रेन से जुड़े प्रश्नों पर नगर निगम की सामान्य सभा में जोरदार हंगामा…

0
195

रायपुर: रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा के शुरू होने से पहले हंगामा शुरू हो गया. भाजपा पार्षद मेट्रो ट्रेन से जुड़े प्रश्नों को एजेंडा से हटाने के विरोध में ‘जवाब दो’ के नारे के साथ एमओयू का विशाल बोर्ड लेकर पहुँचे थे.

रायपुर निगम की सात महीने बाद हुई सामान्य सभा भी हंगामाखेज रही. मेट्रो ट्रेन पर चर्चा की मांग करते हुए सभापति आसंदी के सामने पहुंचे भाजपा का पार्षद दल पहुंचा. हंगामे को देखते हुए सभापति ने दस मिनट के लिए स्थगित किया.

सामान्य सभा के दोबारा शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने फिर से हंगामा मचाना शुरू कर दिया. भाजपा पार्षद महापौर एजाज ढेबर से मेट्रो रेल को लेकर किए गए एमओयू पर जवाब की मांग कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here