spot_img
HomeBreakingश्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करें :...

श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करें : सचिव श्रमायुक्त

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024 : सचिव-सह-श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी. की अध्यक्षता में रायपुर के स्थानीय होटल में श्रम विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम दिवस सचिव-सह-श्रमायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को शासन की छात्रवृत्ति योजना से भी लाभान्वित करें।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को शामिल होकर अधिकारियों और निरीक्षकों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में उप श्रमायुक्त एस.एस. पैकरा एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के उप संचालक टी.के. साहू द्वारा निरीक्षण अभियोजन एवं पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :-ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा

सचिव-सह-श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओं से असंगठित श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला के प्रथम दिवस अपर श्रमायुक्त सविता मिश्रा द्वारा ई-श्रम पोर्टल एवं सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी गई।

एस. एल. मात्रे (से.नि.) मेम्बर जज ने न्यायालयीन प्रक्रिया, औद्योगिक न्यायालय तथा अर्ध एवं न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े द्वारा औद्योगिक विवाद एवं औद्योगिक संबंध में जानकारी दी। विभाग के प्रोग्रामर ने पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय वेबसाईट एवं मोबाईल एप की जानकारी दी। कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों को ई-ट्रेकिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : कछारडीह जल जीवन मिशन से आत्मनिर्भरता की ओर एक सफल पहल

कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश से श्रम अधिकारी, क्रेडाई के पदाधिकारी, श्रम संघों के पदाधिकारी एवं उद्योगों के नियोजक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img