कोटा विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्षों के लिए किया निष्काषित..

0
286
कोटा विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्षों के लिए किया निष्काषित..

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जीपीएम जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के विधायक प्रतिनिधि एवं पेंड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे पंकज तिवारी को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है।

कोटा विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्षों के लिए किया निष्काषित..

जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी, जिला-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) के हरजीत छाबड़ा के अनुशंसा पर पंकज तिवारी पेण्ड्रा को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्षों के लिए निष्काषित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here