छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम 3 मई को करेंगे पदभार ग्रहण

0
258
छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य

रायपुर, 02 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 3 मई को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्व किरण सिंह देव, राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा सहित श्याम नारंग और रमेश सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here