Landslide : सूडान में भूस्खलन में 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका

0
359
Landslide : सूडान में भूस्खलन में 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका

Landslide : सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भूस्खलन के कारण 1000 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस देश पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही समूह- सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को बताया कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद तरासिन गांव में रविवार को भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गांव मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों के बीच है। इसे हाल के कुछ वर्षों की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :-बालोद जिले के 2 कृषि केन्द्रों में उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित…अनियमितता के मामलें में प्रशासन ने की कार्रवाई

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तरासिन गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों की मौत हो चुकी है। केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। अनुमान है कि लगभग एक हजार लोग मारे गए हैं। गांव पूरी तरह से तबाह हो चुका है।

राहत और बचाव कार्य चलाने में मदद और मलबे के नीचे दबे शवों को बरामद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों से गुहार लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें :-आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here