रजत जयंती महोत्सव : श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच 12 सितम्बर को

0
190
रजत जयंती महोत्सव : श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच 12 सितम्बर को

धमतरी, 10 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 12 सितम्बर को अग्रसेन भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

श्रम पदाधिकारी एन.के. साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योग एवं संस्थानों में कार्यरत् श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के टीम के डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट आदि श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व आवश्यक दवाई का वितरण करेंगे।

इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क श्रम कार्ड व योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन काउंटर लगाया जाएगा। जिसमें श्रमिकों का श्रम कार्ड एवं योजना संबंधी आवेदन तत्काल किया जाएगा। साथ ही नगर निगम से मोबाईल मेडिकल यूनिट एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम की टीम भी उपस्थित रहेगी। श्रम पदाधिकारी ने उक्त स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जांच कराने हेतु आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here