बीजापुर : सर्पदंश से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0
163
बीजापुर : सर्पदंश से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 10 सितंबर 2025 : कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतक रमेश सोड़ी के निकटतम वारिस उनके पिता लक्ष्मण सोड़ी निवासी ग्राम गोड़मेटा तहसील भैरमगढ़ एवं मृतिका करूणा कुम्मा के निकटतम वारिस उनके पिता दिनेश कुम्मा निवासी ग्राम मुचलेर तहसील कुटरू प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here