रायपुर : UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 6 युवाओ ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। इसमें राजधानी रायपुर से वैभवी अग्रवाल, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया शामिल है।
गुढ़ियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। ये उनका तीसरा प्रयास था। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की दर्शना सिंह बघेल ने दूसरे प्रयास में 383वीं रैंक हासिल किया है। वे आईपीएस बनेंगी। वैभवी और दर्शना दोनों इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं।
इसे भी पढ़ें ;-जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ने 623 रैंक लाया है। डायमंड सिंह छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं।वहीं, रायगढ़ जिले के संबलपुरी में रहने वाले अजय गुप्ता भी 452 रैंक के साथ चयनित हुए हैं।








