नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई….कहा अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए।

0
783
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई....कहा अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए।

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के लिए नामांकन किए जाने के बाद जदयू कार्यालय में दो दिन से बवाल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर जोरदार विरोध और आक्रोश है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के दौरान वह भावुक हो गए और कहा कि अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए।

इसे भी पढ़ें :-UPSC 2025 : छत्तीसगढ़ के 6 युवाओ ने बाजी मारी…रायपुर से वैभवी, रौनक और संजय शामिल

मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के विधायकों और मंत्रियों की बैठक समाप्त होने के बाद जब सभी नेता बाहर निकले तब इस बात की जानकारी उनलोगों ने मीडिया को दी। उनलोगों ने बताया कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर आपत्ति जताई। उनके इस निर्णय का सभी नेता विरोध करने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली से ही बिहार और बिहार की गतिविधि पर उनकी नजर रहेगी।

इसलिए अब मुझे जाने दीजिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गए। उन्हें भावुक होते देख कई विधायक भी रो पड़े और सभी ने एक स्वर में उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फैसला ले चुका हूं इसलिए आपलोग मुझे अब जाने दीजिए।

इसे भी पढ़ें :-जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही जदयू के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। इसका नजारा जदयू कार्यालय में आज भी देखी गई और कल भी। पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी नीतीश कुमार के इस निर्णय से आक्रोशित हैं। उनलोगों ने इस बात का ठीकरा अपने ही वरीय नेताओं पर फोड़ा है।

महिला कार्यकर्ता ने संजय गांधी के संबंध में कहा कि यही जयचंद है। इसको सभी बातों की जानकारी थी, लेकिन संजय गांधी ने किसी को हवा लगने नहीं दिया। महिलाओं ने ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो सभी महिला आत्मदाह कर लेंगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here