गरियाबंद : आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने नियंत्रण समिति गठित

0
27
गरियाबंद : आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने नियंत्रण समिति गठित

गरियाबंद 28 मार्च 2026 : जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। यह समिति संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

जारी आदेशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी सुधीरचंद्र गुरु मोबाईल नंबर – +91-9826727405 को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक खाद्य अधिकारी जागेश्वर राम भगत मोबाईल नंबर – +91-6267301945 एवं खाद्य निरीक्षक रितु मौर्य मोबाईल नंबर – 9399616718 को सदस्य बनाया गया है।

समिति द्वारा जिले में आवश्यक वस्तुओं की स्थिति पर सतत नजर रखी जाएगी। गठित समिति द्वारा जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही समिति द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट समय-समय पर जिला कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here