तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा। देशों को खुद ही अपने हालात संभालने होंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जो होर्मुज स्ट्रेट से फ्यूल नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए क्योंकि अमेरिका के पास इसकी कोई कमी नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अगर देश चाहें, तो हिम्मत दिखाएं और खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल ले लें। अमेरिका उनकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे वे अमेरिका की मदद के लिए नहीं आए।
इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ : रायपुर में दिल्ली से चल रहा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़…6 गिरफ्तार
अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि ईरान काफी हद तक कमजोर हो चुका है और सबसे मुश्किल काम पहले ही पूरा हो गया है। अब बाकी देश खुद जाकर अपना तेल ले सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की
अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात को किया गया। इसके लिए 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ।
इसे भी पढ़ें :-अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया। बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है।
हमले के बाद डिपो में रखे हथियारों में विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का एक वीडियो शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें :-अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
Iran की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वह इलाके में मौजूद अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमला कर सकती है।
IRGC ने लोगों और इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों से कहा है कि वे तुरंत उस जगह को खाली कर दें, क्योंकि खतरा बढ़ सकता है।
ईरान का कहना है कि गूगल, एपल, मेटा, टेस्ला और बोइंग जैसी कंपनियां हमलों की योजना बनाने और निगरानी में मदद करती हैं, इसलिए अब उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
IRGC ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के नेताओं पर हमले जारी रहे, तो वह बुधवार रात 8 बजे के बाद कार्रवाई कर सकता है।
इसे भी पढ़ें :-अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
एयर फ्रांस ने मिडिल ईस्ट की उड़ानें 19 अप्रैल तक रद्द कीं
एअर फ्रांस ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें फिलहाल बंद रखने का फैसला बढ़ा दिया है। एअर फ्रांस ने बताया कि दुबई, रियाद, तेल अवीव और बेरूत जैसे शहरों के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स अब 19 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।








