गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्कूलों में अब 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

0
31
गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्कूलों में अब 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 अप्रैल 2026 : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22 सितंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये, राज्य शासन एतद् द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here