महासमुन्द : शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में डिप्लोमा प्रवेश के लिए 8 अगस्त तक पंजीयन का अवसर

0
3
महासमुन्द : शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में डिप्लोमा प्रवेश के लिए 8 अगस्त तक पंजीयन का अवसर

महासमुन्द, 04 अगस्त 2026 : शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण की संस्था स्तरीय काउंसिलिंग हेतु पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण की है अथवा डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 08 अगस्त 2026 तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसलिंग हेतु अपना विकल्प भर सकते हैं।

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर सीट आबंटन का अवसर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे संबंधित संस्था में सभी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश अधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, व्याख्याता (भौतिकी) के मोबाइल नंबर 91310-02858 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here