गरियाबंद : भीषण गर्मी में गरियाबंद के गांवों को राहत, एक सप्ताह नहर से मिलेगा पानी

0
183
गरियाबंद : भीषण गर्मी में गरियाबंद के गांवों को राहत, एक सप्ताह नहर से मिलेगा पानी

गरियाबंद, 01 मई 2026 : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए। जल संसाधन विभाग ने निस्तारी के लिए पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को सिकासार जलाशय से जल प्रवाह बंद कर दिया गया था। इस पर राजिम विधायक रोहित साहू से चर्चा के बाद विभाग ने पुनः पानी छोड़ने का फैसला लिया।

1 मई 2026 से एक सप्ताह के लिए फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्राम बेलर, बोड़की, जोगीडिपा और पतोरी घोघरा के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कुछ तालाबों को खेतों के रास्ते पानी पहुंचाकर भरा जाएगा।

उन्होंने कहा है कि यदि इस दौरान खेतों में पानी जाने से किसी फसल को नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी, न कि जल संसाधन विभाग की। साथ ही ग्रामीणों और किसानों से पानी का उपयोग सही से करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here