धमतरी, 1 May 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष धमतरी जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शासकीय पी.जी. कॉलेज धमतरी, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी, शिवसिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी तथा भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी शामिल हैं।
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले, यानी दोपहर 1 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचें।








