त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 :शासकीय राशि से लगे विज्ञापन एवं होर्डिंग्स को हटाने निर्देशित

0
29
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 :शासकीय राशि से लगे विज्ञापन एवं होर्डिंग्स को हटाने निर्देशित

धमतरी, 09 मई 2026 : त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गया है। जिले के चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के सभी ग्राम पंचायत जहॉं-जहॉं उप निर्वाचन होना है, के वार्डों में शासकीय राशि से लगे विज्ञापन एवं होर्डिंग्स को हटाना आवश्यक हो गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन अबिनाश मिश्रा ने चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए सभी ग्राम पंचायतों एवं संबंधित वार्डों के सीमा क्षेत्र के अंदर शासकीय राशि से लगे विज्ञापनों एवं होर्डिंग्य को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here