20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0
33
20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 18 मई 2026 : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ रायगढ़ जिले के आबकारी विभाग ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। अलग-अलग स्थानों पर दी गई दबिश में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) की टीम ने 17 मई को ग्राम गेरवानी, थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंभु अगरिया के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 18 मई को थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम सहसपुरी में दबिश देकर आरोपी दुष्यंत सिदार के कब्जे से भी 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here