गौरेला पेंड्रा मरवाही : रोजगार मेला 26 मई को लगेगा, 72 पदों पर होगी भर्ती

0
23
गौरेला पेंड्रा मरवाही : रोजगार मेला 26 मई को लगेगा, 72 पदों पर होगी भर्ती

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मई 2026 : छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 26 मई मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 30 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पद, लेबर के 15 पद, फील्ड ऑफिसर के 6 पद तथा ट्रेनिंग ऑफिसर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस, गौरेला द्वारा टैली अकाउंटिंग, ऑफसेट ऑपरेटर एवं प्रिंटिंग ऑपरेटर के एक-एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर रोजगार मेले के माध्यम से 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तीरथराम मरकार मो. +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मो. +91-7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here