दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या ! एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत

0
38
दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या ! एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, आर्य नगर स्थित एक निजी मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है। इसके बाद इलाके में हड़ंकंप मच गया है। परिवार ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। दुर्ग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, दुर्ग के आर्य नगर स्थित एक निजी मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां घर पर पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि दो बच्चे बेड पर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांत साहू (11) और बेटी दृष्णा साहू (13) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें :-दंतेवाड़ा : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों की मौत को लेकर नींद का इंजेक्शन या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

गोविंद साहू निजी नौकरी करते थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। बताया जा रहा है कि परिवार कुछ दिन पहले ही बालाजी मंदिर दर्शन कर घर लौटा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :-धौरपुर पूर्व राजपरिवार में मिलीं दुर्लभ धार्मिक पांडुलिपियां

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा। मोहन नगर पुलिस

आर्थिक तंगी का जिक्र

वहीं, पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here