दंतेवाड़ा : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

0
36
दंतेवाड़ा : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 21 मई 2026 : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित किया गया था। प्रयास बालक,कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन का मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित किये गये है।

इसके अंतर्गत दावा आपत्ति प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश दिनांक 20 मई से 30 मई 2026 तक, सायं 05:30 बजे तक आमंत्रित किया गया हैं। इस संबंध में आमंत्रित दावा आपत्ति आवेदन जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के परीक्षार्थियों द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दन्तेवाड़ा में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति के पक्ष में दस्तावेजों (प्रमाण) सहित जमा करना होगा।

बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य किया जावेगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय जायेगा। दावा आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here