कवर्धा, 27 मई 2026 : जिला कबीरधाम के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 की रात 11रू59 बजे तक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था अथवा वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार एवं संस्थाध्व्यवसाय की प्राथमिकता क्रम में भी संशोधन कर सकेंगे।








