उत्तराखंड के युवक को शेर ने बनाया अपना शिकार :आधा खाया हुआ सिर और पसलियों के टुकड़े मिले

0
31
उत्तराखंड के युवक को शेर ने बनाया अपना शिकार :आधा खाया हुआ सिर और पसलियों के टुकड़े मिले

नई दिल्ली : उत्तराखंड के एक युवक को गुजरात में शेर ने अपना शिकार बना लिया। स्थानीय लोगों और वन विभाग को मौके से आधा खाया हुआ सिर और पसलियों के टुकड़े मिले, जिनके आधार पर युवक की पहचान की गई। युवक पिथौरागढ़ का रहने वाला था और गुजरात के अमरेली जिले में एक होटल में काम करता था।

देर रात प्रकाश चंद्र अपने घर जाने के लिए होटल से निकला था। इसी दौरान कोवाया गांव के पास अंधेरे में घात लगाए बैठे शेर ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया और उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य, एक अक्टूबर तक जंगल सफारी पर रोक

शेर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और शरीर को बुरी तरह नोच डाला। सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here