बालोद, 04 अगस्त 2026 : एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरूर के परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरूर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र रमतरा 1 एवं बालोद गहन 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01-01 पदों एवं आंगनबाड़ी केंद्र सोरर 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु 19 अगस्त तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ पर 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।








