मुंबई : मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
इसे भी पढ़ें :-एमिटी लॉ स्कूल नोएडा में “India’s Nexum” पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार: उभरती बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था और भू-रणनीतिक आयामों पर मंथन
मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के तौर पर हुई है। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
आदित्य का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे। इनमें शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे। शनाय अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में PG में रह रहा था। BMW उसके परिवार की बताई गई है।
इसे भी पढ़ें :-बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में लोक संस्कृति और देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुति
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए।
कोस्टल रोड पर करीब 100km प्रति घंटे की स्पीड से चलती है गाड़ियां
मुंबई कोस्टल रोड करीब 10.58 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड सड़क है। यह साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है।
इसे भी पढ़ें :-सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार
हाई-स्पीड सड़कों पर गाड़ियों की अधिकतम गति सीमा आमतौर पर 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक होती है।








