‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

0
5
‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

रायपुर, 03 नवम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें :-राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को एक अलग पहचान और नई विकास यात्रा का अवसर प्रदान किया। कौशिक ने कहा कि अटल जी के योगदान को प्रदेश की जनता सदैव याद रखेगी।

विधायक कौशिक ने राज्य निर्माण के शुरुआती दिनों का स्मरण करते हुए कहा कि उस समय संसाधनों की कमी, खाद्यान्न संकट, बिजली की समस्या और रोजगार के लिए पलायन जैसी अनेक चुनौतियां थीं। आज वही छत्तीसगढ़ कृषि उत्पादन, अधोसंरचना, उद्योग और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

प्रदेश के किसानों की मेहनत से छत्तीसगढ़ देश के धान उत्पादन और खाद्यान्न आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।

उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ दिया जा रहा है, जिससे अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

इसे भी पढ़ें :-कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026

विधायक कौशिक ने कहा कि प्रदेश में सड़कों, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बेहतर सड़क संपर्क से यात्रा का समय कम हुआ है और औद्योगिक विकास को गति मिली है।

जांजगीर-चांपा जिले की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिला कृषि प्रधान होने के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। महानदी सहित जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर इसकी विशिष्ट पहचान है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ विकसित होगा और जिले भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल, समृद्ध और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।

प्रगति और विकास की अद्भुत झलक प्रस्तुत करती विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया।

अतिथियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, उद्यानिकी, समाज कल्याण, मछली पालन, पुलिस विभाग, आयुष, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया।

इस दौरान अतिथियों ने स्टॉल के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here