शहर से आने वाले नाले के पानी व जल भराव को लेकर मिले IAS आयुक्त बिलासपुर से

0
2
शहर से आने वाले नाले के पानी व जल भराव को लेकर मिले IAS आयुक्त बिलासपुर से

विपुल मिश्रा

बिलासपुर : प्रदेश महामन्त्री चन्द्र प्रकाश सूर्य के निर्देश पर….ग्राम पंचायत के बहुत ही पुराने और जटिल मुद्दे को लेकर IAS आयुक्त बिलासपुर प्रकाश सर्वे के पास गए थे जिसमें हेमू नगर शंकर नगर एव रेलवे क्षेत्र व शहर का नाले का गंदा पानी और बरसात का पानी रेल पटरी के किनारे होते हुए परियापारा होकर हमारे ग्राम पंचायत महमंद लालखदान तालाब में आकर भर जाता है जिससे तालाब का पानी दुषित तो होता ही है जल भराव के कारण परियापारा में बना आंगनबाड़ी डूब जाता है एवं जल भराव की स्थिति आबादी क्षेत्र में बन जाती है

तालाब के आगे माता चौरा मंदिर के पास भराव की स्थिति बन जाती है एव अति वर्षा जब हुई थी तो आपदा की स्थिति बन गई थी इस विषय पर विशेष चर्चा हुई जिस पर आयुक्त ने स्वयं आकार निरीक्षण करने की बात कही एव उसका समाधान का आश्वासन दिया..

जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के महमंद सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर,वरिष्ठ लल्लन सूर्यवंशी,राजेश वैद, सितेन्द्र माकरे, शैलेन्द्र तिवारी, माधव साहू, राकेश सूर्यवंशी, रामा टंडन ओमप्रकाश सूर्या, उपस्थित रहे आशा है कि जल्दी इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here