अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता

0
27
अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता

धमतरी, 22 मई 2026 : सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों का परिणाम 16 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ के 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट श्रवपद प्दकपंद ।तउल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम प्रदर्शित किया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 मई 2026 को प्रातः 09.00 बजे अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) में उपस्थित हों।

यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है, जहां प्रारंभिक निर्देश प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here